अल्मोड़ा-मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा के अधीन बेस अस्पताल में लचर स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर लोगों ने मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को लोगों ने अस्पताल परिसर में धरना दिया।अस्पताल के जन औषधी केंद्र में मिल रही दवाओं और डॉक्टरों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।मंगलवार को बड़ी संख्या में स्थानीय लोग बेस अस्पताल परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को नाराजगी जताते हुए कॉलेज प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।कहा कि बेस अस्पताल में लोगों को सुविधा मिले इसके लिए जन औषधि केंद्र की स्थापना की गई है, लेकिन लोगों का इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।जबकि यहां आवश्यक दवाओं को लेकर भी लोगों को बाजार की दौड़ लगानी पड़ रही है।वहीं आरोप लगाया कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन से दवाईयों की सूची भी उपलब्ध नहीं करा रहा है। लोगों ने जन औषधि केंद्र से मिलने वाली और सरकारी दवाओं की सूची अस्पताल के बाहर प्रदर्शित करने, जन औषधी केंद्र में आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराने, डॉक्टरों को केवल जनरिक दवाइयां ही लिखने आदि की मांग उठाई। चेतावनी दी कि यदि जल्द व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया तो स्थानीय लोग मेडिकल कॉलेज के खिलाफ उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। प्रदर्शन में यूकेडी जिलाध्यक्ष दिनेश जोशी, नंदन सिंह, दीपा जोशी, गिरीश नाथ गोस्वामी, पान सिंह, गिरीश सिंह, गौतम बिष्ट, सचिन बिष्ट, पंकज सिंह, सूरज रावत, राहुल खोलिया, अंकित कुमार, सौरभ कुमार, मुकेश सिंह, साहिल कुमार, सूरज आर्या, मीनाक्षी नेगी, गणेश मस्यूनी, सुजीत टम्टा, जितेंद्र सिंह बिष्ट, पूजा बिष्ट, रितिक नेगी, मीनाक्षी बिष्ट, कमलेश बिष्ट, राहुल बिष्ट, राहुल बगडवाल, मुकेश बिष्ट, सूरज कुमार, गीता बिष्ट, लक्ष्मी राम, आशीष बिष्ट, रितिक नेगी, विजय बिष्ट, वैभव पांडे, सुरेश सिंह, गोपाल सिंह, जीवन सिंह, हरीश बगडवाल, पूजा राणा, भावना कनवाल, मनीषा भंडारी, बीना बिष्ट, किरन मेहरा, भूपाल सिंह कनवाल समेत कई लोग मौजूद रहे।
