अल्मोड़ा-सामाजिक कार्यकर्ता विनय किरौला की अध्यक्षता मेंचितई-सिराड-देवड-पूनाकोट-देवङा-दूगङी-पेटसाल-नैणी-बंजेली सहित दर्जनों गांवों के सैकडो ग्रामीणों की संयुक्त बैठक का आयोजन भैसियाछाना ब्लॉक के पेटसाल मे किया गया।भैसियाछाना ब्लॉक के दर्जनों ग्रामीणों ने गांवों के विकास व नीतिगत मामलो को सरकार से मनवाने के लिए पहाड़ बचाओ उत्तराखंड जन चेतना मंच का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से संजय पूना को मंच का संयोजक,विनय किरौला,राजेन्द्र पूना,मोहन सिंह पूना,एडवोकेट विनोद तिवारी को मंच संरक्षक व विभिन्न गांव के ग्रामीणो को समन्वयक की जिम्मेदारी दी गई।प्रकाश चंद्र,बलवीर सिंह मटेला,दिनेश प्रसाद ग्राम प्रधान नैणी बाराकोट,सुरेश राम,किशन सिंह पूना,हरीश पेटशाल,सावित्री देवी,विनोद कुमार,राजेश पूना,मानसी आर्या,बंलवत मेहता,त्रिलोक सिंह पूना को समन्वयक की जिम्मेदारी दी गई।बैठक मे पहाड बचाओ उत्तराखण्ङ जन चेतना मंच के बैनर ने मुख्य एजेंडों के रूप मे शासन-प्रशासन से पुरजोर मांग की गई।पहाड की संयुक्त गोल खातों की गौचर भूमि को भू-माफियाओ द्वारा बेचे जाने से रोकने के लिए सरकार द्वारा सख्त नीति बनाने,गांव की बेनाप सिलसिलेवार भूमि को ग्रामीणो के लिए ग्रांट करवाने की पुरजोर मांग की गई।बन्दर,सूअर,बाघ के आंतक से मुक्ति दिलाने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाने की पुरजोर मांग की गई।गांवो में स्वरोजगार सहित उजड़ चुके खेतो को पुनः आबाद करने के लिए गांवो को बुनियादी सुविधाओ से लैंस करने व ग्रामीण युवाओ को स्वरोजगार से जोङने के लिए सरल व आसान लोन दिलाने की नीति सरकार से बनवाने की मांग की गई। होल्डिकल्चर कृषि आदि विभागो की योजनाओ को गांवो मे पहुचाने,समय समय पर इन विभागो के गांव मे कैम्प लगाऐ जाने की बात रखी गई।हर घर के एक युवा को सरकारी नौकरी दिए जाने,सरकारी स्कूलो की अवस्थापना सहित शिक्षा का स्तर प्राइवेट स्कूलो से बेहतर करने की पुरजोर मांग,प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रो मे प्रवास सुविधा सहित बुनियादी सुविधाओ से लैंस किये जाने सहित इन बुनियादी सुविधाओ के लिए टैकनिशियन व डॉक्टरों की उपलब्धता की पुरजोर मांग की गई है।कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र पूना ने किया।बैठक मे विनय किरौला सहित,विनोद तिवारी,संजय पूना,राजेन्द्र पूना,महेन्द्र सिह बिष्ट,हरि सिह पूना,दीवान सिह पिलख्वाल,देवेन्द्र सिह पिलख्वाल,राहुल कुमार,मोहित आयाॅ,जीवन सिह कार्की,जगदीश सिराङी,बंलवत मेहता,नरेंद्र प्रसाद आदि सैकङो लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *