अल्मोड़ा-आज नगर में युवाओं के द्वारा पंकज भाकुनी के भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनने पर मिष्ठान वितरण किया गया और शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया गया।भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नगर महामंत्री कृष्ण बहादुर सिंह ने कहा है कि पंकज भाकुनी युवा मोर्चा को मजबूत करने का कार्य करेंगे एवं सरकार की रीती नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य उनके द्वारा किया जाएगा।भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष एवं वर्तमान पार्षद अमित साह मोनू ने कहा कि पंकज भाकुनी पर शीर्ष नेतृत्व ने जो विश्वास जताते हुए उन्हें युवा मोर्चा का दायित्व दिया है,मुझे आशा है कि पंकज भाकुनी उसमे खरा उतरेंगे एवं संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे एवं युवाओं एवं समाज हित के कार्य करेंगे।इसी क्रम में आज भारतीय जनता पार्टी के युवाओं द्वारा शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया गया एवं मिष्ठान वितरण किया गया।आज के कार्यक्रम में पूर्व जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू,पूर्व नगर महामंत्री कृष्ण बहादुर सिंह, जिला मंत्री भाजपा मनोज जोशी,आईटी के जिला संयोजक गोविंद मटेला,चंदन बहुगुणा,नमन गुरुरानी,नीरज सांगा,मोहित बिष्ट,अभिषेक जोशी,त्रिलोक सिंह रौतेला,इंद्र मोहन सिंह भंडारी,पूरन चंद्र रावत,कमल वर्मा,मोहित बिष्ट,भावेश सांगा,अभय गोस्वामी,सलमान अंसारी,मुकुल कुमार,भारत भट्ट,विशाल जोशी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
