अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा जिला की जिला बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।तत्पश्चात वंदे मातरम का सामूहिक गान किया गया। बैठक में उत्तराखंड प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य एवं गरिमामय स्वागत किया गया।जिलाध्यक्ष के साथ जिला प्रभारी राजेंद्र बिष्ट,सह प्रभारी दीपिका बोहरा,विधायक मोहन सिंह मेहरा,प्रदेश मंत्री गौरव पांडे, मेयर अजय वर्मा,पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान,पूर्व विधायक कैलाश शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने अजेय कुमार जी का स्वागत किया।पूर्व जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, गोविंद पिलख्वाल,ललित लटवाल,रमेश बहुगुणा,बिट्टू कर्नाटक,विनीत बिष्ट द्वारा प्रतीक चिह्न भेंट कर स्वागत किया गया।महिला मोर्चा की पदाधिकारियों रेखा आर्या,पूनम पालीवाल,लता बोहरा,लीला बोहरा,बीना नयाल, तारा जीना,मीरा मिश्रा,कमला तिवारी,कविता वर्मा,प्रीती रस्तोगी,नेहा उप्रेती द्वारा भी सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।विभिन्न मंडलों के पदाधिकारियों ने विशिष्ट अतिथियों का अभिनंदन किया।जिलाध्यक्ष ने अपने स्वागत भाषण में सभी कार्यकर्ताओं का हार्दिक अभिनंदन करते हुए कहा कि अजेय कुमार की कार्यशैली एवं संगठनात्मक संरचना को आत्मसात कर कार्यकर्ता आने वाले समय में उत्तराखंड में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में निर्णायक भूमिका निभाएंगे।जिला प्रभारी राजेंद्र बिष्ट ने अपने संबोधन में सभी मंडल अध्यक्षों व प्रभारियों को निर्देश दिए कि जिन बूथों का गठन अब तक नहीं हो पाया है, उनका तत्काल गठन सुनिश्चित किया जाए।अपने उद्बोधन में संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने दूर-दराज से आए सभी मंडल कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया और कहा कि आज हम किसी राजनीतिक कार्यक्रम के लिए नहीं,बल्कि लोकतंत्र को मजबूत करने के एक पवित्र दायित्व के लिए एकत्र हुए हैं।उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा चलाया जा रहा एस आई आर अभियान मतदाता सूची को सही,पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने का कार्य है।उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि एस आई आर किसी पार्टी के लिए नहीं,बल्कि भारत के लोकतंत्र के लिए है।लोकतंत्र की नींव एक शुद्ध और सटीक मतदाता सूची पर टिकी होती है।अजेय कुमार ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अफवाहों से दूर रहें सत्य के साथ खड़े रहें,चुनाव आयोग के प्रत्येक संवैधानिक प्रयास में पूर्ण सहयोग करें,यही सच्ची राष्ट्रसेवा है।मंडल अध्यक्षों को निर्देशित करते हुवे बूथ सशक्तिकरण पर विशेष जोर देना का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि यदि हम बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत नहीं कर पाए और मतदाताओं से निरंतर संपर्क नहीं रखा,तो ग्राम पंचायत से लेकर विधानसभा व लोकसभा तक नुकसान उठाना पड़ सकता है।अजेय कुमार ने सभी मंडल प्रभारियों को आदेशित किया कि वे मंडल बैठकों में सक्रिय भागीदारी करते हुए बूथ समितियों का गठन, BLA-2 की नियुक्ति,शक्ति केंद्रों के संयोजकों को सक्रिय बनाना सुनिश्चित करें,ताकि संगठन की संरचना नीचे तक मजबूत हो सके।उन्होंने प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को मन की बात कार्यक्रम को बूथ स्तर तक सुव्यवस्थित रूप से आयोजित करने के निर्देश दिए।अंत में उन्होंने कहा कि संगठन सेवा और समर्पण का स्वरूप है।जब हमारे शक्ति केंद्र और बूथ मजबूत होंगे तभी 2027 का विधानसभा चुनाव पुनः भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड मैं जीतेगी।जिला बैठक में अल्मोड़ा जिले की तीनों विधानसभाओं के सभी मंडल अध्यक्ष,मंडल महामंत्री,शक्ति केंद्र संयोजक, जिला पदाधिकारियों आदि बहुत से कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।संचालन जिला महामंत्री प्रकाश भट्ट एवं दर्शन रावत ने संयुक्त रूप से किया।
