अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड प्रदेश के संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने आज अल्मोड़ा के स्थानीय सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित बैठक को संबोधित किया।भाजपा संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने बैठक को संबोधित करते हुवे कहा कि
लोकल फॉर वोकल अभियान के अंतर्गत ऐपन समूहों ने आज सोशल मीडिया के माध्यम से स्थानीय व्यापार,पारंपरिक संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहरों को बढ़ावा देने की प्रेरक पहल की।उन्होंने कहा कि अपनी जड़ों, संस्कृति और स्थानीय उत्पादों को विश्व पटल पर पहुँचाना हर नागरिक का दायित्व है।डिजिटल युग में सोशल मीडिया एक सशक्त माध्यम बन चुका है, जिसके जरिए अल्मोड़ा की कला,संस्कृति व ऐतिहासिक स्थलों को नई पहचान मिल सकती है।अजेय कुमार ने कहा अल्मोड़ा के ऐतिहासिक स्थलों को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचारित करें,ताकि पर्यटन व्यवसाय को नई गति मिले।उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा की पहचान उसकी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर,ऐतिहासिक स्थलों और प्राकृतिक सुंदरता में निहित है।उन्होंने जोर देते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया के उपयोग से हम अपने ऐतिहासिक स्थलों, सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय विशेषताओं को व्यापक स्तर पर प्रचारित कर सकते हैं। इससे न केवल पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा,बल्कि स्थानीय युवाओं,कलाकारों और व्यापारियों के लिए नए अवसर भी उत्पन्न होंगे।उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया की शक्ति का सही उपयोग कर अल्मोड़ा जैसे ऐतिहासिक नगर को देश दुनिया तक पहुँचाया जा सकता है।अजेय कुमार ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि मंदिरों,धरोहर भवनों,पौराणिक स्थलों,लोक कला और पारंपरिक संस्कृति को आकर्षक सामग्री के माध्यम से लगातार बढ़ावा दें।अपने संबोधन के दौरान उन्होंने यह भी कहा हम सभी राजनीतिक कार्यक्रमों में सक्रिय रहते हैं,परंतु हमें सामाजिक कार्यों को भी समान महत्व देना चाहिए। समाज की प्रत्येक ज्वलंत समस्या का समाधान तभी संभव है जब हम राजनीति के साथ सामाजिक उत्तरदायित्व को भी गंभीरता से निभाएँ।कार्यक्रम से पूर्व सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं ने अजेय कुमार का गर्मजोशी से स्वागत किया।कार्यकर्ताओं का उत्साह और ऊर्जा देखते ही बनती थी, जिससे पूरा परिसर सकारात्मक माहौल से भर गया।अंत में अजेय कुमार ने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि स्थानीय संस्कृति,पर्यटन, व्यापार और सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देने में सक्रिय योगदान दें, ताकि अल्मोड़ा का समग्र विकास निरंतर नई ऊँचाइयों को प्राप्त कर सके।कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने की तथा संचालन जिला महामंत्री प्रकाश भट्ट ने किया।कार्यक्रम मे
प्रदेश मंत्री गौरव पांडे, मेयर अजय वर्मा, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, दर्जा मंत्री गंगा बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, गोविंद पिलख्वाल, रवि रौतेला, कुंदन लटवाल, गिरीश खोलिया, बिट्टू कर्नाटक, संदीप श्रीवास्तव, मनोज जोशी, मनीष जोशी (मंटू), पूनम पालीवाल, नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट, देवेंद्र भट्ट, दिनेश मठपाल, शैलेंद्र शाह, मनोज सनवाल, संदीप सिंह, , जगमोहन, नमन गुरुरानी, राहुल,कृष्ण बहादुर, सुनील कर्नाटक, मनोज तिवारी, भीमा पवार, राजीव गुरुरानी, कैलाश गुरुरानी, चंदन बहुगुणा, नगर पालिका पार्षद अमित शाह, युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *