अल्मोड़ा-आज जारी बयान में अल्मोड़ा कांंग्रेस के नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने कहा कि आज उत्तराखंड में बिजली के दामों में जो बढ़ोत्तरी की गयी है यह इस कोरोनाकाल में जनता के ऊपर दोहरी मार है।उन्होंने कहा कि आज जहां कोरोना की इस कठिन परिस्थिति में आम जनता को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है वहीं बिजली के मूल्य बढ़ने से जनता के ऊपर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।उन्होंने कहा कि काम धंधे चौपट होने के कारण आज आम जनता आर्थिक परेशानियों से जूझ रही है ऐसे में बिजली के मूल्यों में बढ़ोत्तरी करना कतई तर्कसंगत नहीं है।उन्होंने कहा कि सरकार को वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए जहां आम जनता को बिजली के बिलों में रियायत देने चाहिए थी वहीं इसके विपरीत सरकार ने बिजली के मूल्यों में बढ़ोत्तरी कर आम जनता की कमर तोड़ने का कार्य किया है।उन्होंने कहा कि कांंग्रेसजन बिजली के मूल्यों में हुई इस बढ़ोत्तरी का विरोध करेंगें तथा आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर बिजली की बढ़ी दरों को जनहित में वापस लेने की मांग करेंगे।
