अल्मोड़ा-आज बारामंडल विधायक मनोज तिवारी ने प्रैस को जारी एक बयान में कहा कि उनके द्वारा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकासखंड हवालबाग में राज्य योजना अंतर्गत कुंज्याडी से दिलकोट में एक किमी मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण के लिए 65.85 लाख,अल्मोड़ा खूट मोटर मार्ग के 1.5 किमी अवशेष भाग में सुधारीकरण एवं डामरीकरण के लिए 116.13 लाख,कर्नाटकखोला से रैलापाली एवं सरकार की आली को जोड़ते हुए विकास भवन तक 3.150 किमी लिंक मोटर मार्ग के निर्माण कार्य के लिए 76,69 लाख की धनराशि की स्वीकृति दिलाई गई है।इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री का आभार प्रकट किया है।साथ ही उन्होंने कहा कि विधानसभा के अंतर्गत शेष मोटर मार्गों के स्वीकृति के लिए एवं अन्य समस्याओं के निराकरण के लिए प्रयास जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *