अल्मोड़ा-देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने बुधवार को जिलाधिकारी से मुलाकात कर रोडवेज बसों का संचालन आधा घंटा पहले माल रोड स्थित बस स्टेशन से ही करने की मांग की है।कहा कर्नाटकखोला की बजाय माल रोड से बसों के संचालन से यात्रियों को परेशानियों का सामना नहीं कराना पडे़गा।जिलाधिकारी से मिले व्यापारियों ने कहा कि परिवहन निगम की बसों का संचालन शहर से दस किलोमीटर दूर कर्नाटकीला बस अड्डे से शुरू करने की कवायद की जा रही है। इससे दिव्यांगों,वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं,बच्चों व अन्य लोगों को दिक्तों से जूझना पड़ रहा है। कर्नाटकखोला बस अड्डे तक जाने के लिए अन्य कोई सुविधा उपलब्ध न होने से मुश्किलें आ रही हैं।साथ ही इससे व्यापार भी प्रभावित होगा।व्यापारियों ने डीएम को ज्ञापन सौंप माल रोड स्थित स्टेशन से समय से आधा घंटा पहले रोडवेज बसों का संचालन करने की मांग की।यहां जिलाध्यक्ष मनोज सिंह पंवार, रिक्खू शाह,तुषार गुप्ता,मनु गुप्ता,वंदना वर्मा,मनीष,हिमांशु बिष्ट,हरी किशन खत्री,प्रदीप जोशी, निकेश,केशव दत्त,महेंद्र सिंह, विनोद,आनंद सिंह,त्रिलोक सिंह, रघुवीर सिंह,प्रकाश सिंह,नीरज थापा,चंद्र शेखर सिंह,रीता दुर्गापाल,मनोहर सिंह नेगी, दिवान सिंह बोरा,किशन सिंह, मनोज सनवाल,अमित साह मोनू,अर्जुन सिंह आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *