अल्मोड़ा-मन में लोगों की मदद का जुनून हो तो दूरियां मायने नहीं रखती। बात कर रहे है भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजन जोशी की। आज अल्मोड़ा में एक मरीज को आपातकाल में रक्त की आवश्यकता पड़ी तो राजन जोशी अल्मोड़ा से चालीस किलोमीटर दूर अपने पैतृक गांव भैना से अविलंब अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज पहुंचे और रक्तदान किया। आज दिन में मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में एक गर्भवती महिला को 0 निगेटिव रक्त की आवश्यकता पड़ी। जिस पर नगर निगम पार्षद अमित शाह मोनू के द्वारा इसकी सूचना राजन जोशी को दी गई। राजन जोशी के द्वारा बिना समय गवाए अविलंब मेडिकल कॉलेज स्थित ब्लड बैंक पहुंच कर रक्तदान किया गया। बताते चले कि राजन जोशी के द्वारा आज इक्कीसवीं बार रक्तदान किया गया है। इसके साथ ही अल्मोड़ा ब्लड बैंक में पार्षद अमित शाह मोनू, अभिषेक जोशी एवं अर्जुन बिष्ट भी वालेंटियर के रूप में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। रक्त की आवश्यकता होने पर पार्षदों की ये तिकड़ी 24*7 ब्लड बैंक पहुंचती है और अन्य वालेंटियर से संपर्क कर जरूरतमंदों के लिए रक्त की व्यवस्था करवाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *