चम्पावत-जिस तरह कोरोना फेस -2 के बढ़ते हुए कदमों को देखकर राहुल गाँधी लगातार सरकार को सुझाव देते आ रहें हैं और देश की जनता से भी सावधानी बरतने की अपील करते हुए कांग्रेस जनों को इस गम्भीर बीमारी में राजनीति से हटकर जनता की मदद करने के लिए कहा गया है।वही स्वयं आगे आकर श्री निवास युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा कोरोना मरीजों के लिए मास्क,रेमडेशेवर टीका,ब्लड, प्लाज्मा,भोजन इत्यादि की व्यवस्था की जा रही है वह वाकई काबिले तारीफ है।आज श्रीनिवास दिल्ली के अंदर अपनी टीम के साथ जो कार्य कर रहे हैं वह राजनीति से हटकर मानवता के लिए मिशाल पेश कर रहे है।साथ ही युवा कांग्रेस के समस्त देश के विभिन्न पदाधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किये गए हैं कि कोरोना में जनता की हर सम्भव मदद करने का प्रयास करे।सुमित्तर भुल्लर युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं कृष्णा सतरोड राष्ट्रीय सचिव/ प्रदेश प्रभारी के दिशा निर्देशन में चम्पावत बस स्टैंड,टैक्सी स्टैंड, इत्यादि जगहों पर में मास्क वितरण कर लोगों से कोविड से बचने के जरूरी उपाय भी बताए।