अल्मोड़ा-आज डुबकिया वार्ड की पार्षद अंजू बिष्ट,रामशिला वार्ड पार्षद नवीन आर्य,न्यू इंद्रा कॉलोनी पार्षद गीता बिष्ट ने नगर निगम अल्मोड़ा में मुख्य विकास अधिकारी एवं मेयर के साथ वार्ड की समस्याओं के समाधान पर चर्चा की। पार्षद अंजू बिष्ट ने बताया कि वार्ड में रात्रि कालीन प्रकाश हेतु अनेक जगहों पर पथ प्रकाश की व्यवस्था करने और आगामी बोर्ड बैठक सहित वार्डो में निर्माण कार्यों पर चर्चा क। पार्षद अंजू बिष्ट ने कहा कि वार्ड वासियों की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता में है। उन्होंने आगे बताया कि वार्ड में चाहे पथ प्रकाश की व्यवस्था हो,चाहे नालियों का निर्माण हो या अन्य निर्माण कार्य हो उसके लिए चरणबद्ध तरीके से कार्य योजना बनाकर धरातल पर उतारने का प्रयास किया जाएगा।उन्होंने कहा कि नगर निगम मेयर अजय वर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी के साथ उनकी बेहद सकारात्मक वार्ता हुई है। विदित हो कि पार्षद निर्वाचित होने के बाद अंजू बिष्ट लगातार अपने वार्ड में सक्रिय हैं तथा जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य करती हैं।
