अल्मोड़ा-आज जनपद अल्मोड़ा के उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की शाखा अल्मोड़ा की मासिक बैठक शक्ति सदन अल्मोड़ा में आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष इंजीनियर सूरज सिंह रावत एवम संचालन शाखा सचिव इंजीनियर हिताशी नैनवाल द्वारा किया गया।बैठक में मण्डल सचिव इं. दीपक सिंह मटियाली,खंडीय अध्यक्ष लोक निर्माण विभाग इं. अंकित सिंह,जनपद सचिव इं. ललित बिष्ट,पूर्व जनपद सचिव प्रफुल्ल जोशी,शाखा अध्यक्ष रानीखेत इं. शेखर पांडे, लोक निर्माण विभाग मण्डल महामंत्री कुमाऊँ हिमांशु जोशी, लोक निर्माण विभाग मण्डल उपाध्यक्ष कुमाऊँ इं. ललित मोहन शर्मा, खंडीय सचिव लोक निर्माण विभाग इं. वरुण पंत एवम अन्य महासंघ सदस्य इं.नितेश रावत, इं.मिनिका ताकुली,इं. स्वाति पटवाल उपस्थित रहे।बैठक के दौरान संगठन को सशक्त बनाने, अभियंताओं में जागरूकता बढ़ाने तथा संगठनात्मक एकता को और मजबूत करने पर विस्तृत चर्चाएं की गईं।उपस्थित सदस्यों ने आपसी संवाद, पारदर्शिता और सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।कार्यक्रम का प्रमुख चर्चा बिंदु आगामी शीतकालीन खेलो की विवस्था को सुचारुरूप से संपन्न बिषयक था।इस पर सभी पदाधिकारियों एवम सदस्यो ने अपने अपने विचार रखे।कार्यक्रम में महासंघ द्वारा पूर्व में उठाई गई मांगों जैसे आवास विभाग के कनिष्ठ अभियंताओ को राजकोषी वेतन देने एवम एन पी एस देह की समीक्षा की गई और उनके समाधान हेतु आगामी रणनीतियों पर गंभीर विचार-विमर्श हुआ।बैठक में मुख्य रूप से अपर सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंताओ को 10 वर्ष की सेवा के दौरान 5400 ग्रेड पे का लाभ दिये जाने, ट्रांसफर एक्ट में दुर्गम,सुगम के साथ-साथ अति दुर्गम श्रेणी को भी जोड़ने , प्रशासनिक हस्तक्षेप को कम करना,पुरानी पेंशन बहाल करने आदि महत्वपूर्ण मांगो को रखा गया।बैठक में उपस्थित अन्य अभियंताओ ने भी अपने विचार रखे।बैठक के समापन पर महासंघ के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय हंसा दत्त पाठक के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया।उपस्थित इंजीनियर साथियों ने संगठनात्मक मजबूती,नियमित सहभागिता और एकजुटता बनाए रखने का संकल्प लिया। साथ ही यह विश्वास व्यक्त किया गया कि एकजुटता से ही अभियंता समाज की आवाज मजबूत होगी और भविष्य में संगठन और अधिक प्रभावी रूप से कार्य करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *