अल्मोड़ा-अयोध्या में दिसंबर 1992 को गीता जयंती के दिन बाबरी ढांचे के हटाए जाने की स्मृति में विहिप और बजरंग दल हर वर्ष 1 दिसंबर को शौर्य दिवस के रूप में मनाते हैं।इसी क्रम में इस वर्ष भी 1 से 7 दिसंबर के बीच प्रदेशभर में शौर्य संचलन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।अल्मोड़ा में विहिप,बजरंग दल द्वारा आज 2 दिसंबर मंगलवार को शौर्य यात्रा (बाइक रैली) का आयोजन किया गया।

यात्रा का एकत्रीकरण चौहानबाटा, अल्मोड़ा में हुआ।जिसके बाद रैली जाखनदेवी,धार की तुनी, एनटीडी,धारानौला,राजपुरा और कर्बला होते हुए सह भैरव मंदिर पहुंची।यहां कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया।यात्रा संचालन की जिम्मेदारी राजीव गुरुरानी ने संभाली जबकि पूरे कार्यक्रम का संचालन विहिप के जिला मंत्री विजय सिंह सिराड़ी द्वारा किया गया।कार्यक्रम में बजरंग दल के प्रांत सह संयोजक पूरन जोशी,विहिप जिला अध्यक्ष डॉ. गोपाल सिंह न्याल,जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह कनवाल,जिला गो-रक्षा प्रमुख कुंदन सिंह सतवाल सहित कमलेश भट्ट,प्रकाश लोहानी, गोविंद सिंह कनवाल,महेंद्र जोशी,रोहित बहुगुणा,पूर्व विधायक कैलाश शर्मा,दर्शन रावत,धर्मेंद्र बिष्ट,महेश न्याल, मोनू साह,नवीन बिष्ट,विनीत बिष्ट,चंदन बहुगुणा,मोहन भंडारी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
