अल्मोड़ा-महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम देहरादून में आठवीं उत्तराखंड मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में अल्मोड़ा के 92 वर्षीय लक्ष्मण सिंह ऐंठानी ने तीन स्वर्ण अपने नाम किए।29 और 30 नवंबर को आयोजित प्रतियोगिता में लक्ष्मण सिंह के अलावा पूरन भट्ट,बलवंत बिष्ट,जीवन जोशी, कमला भट्ट,हेमा बिष्ट और रमा जोशी ने प्रतिभाग किया था।90 प्लस उम्र की सौ और दो सौ मीटर दौड़ में लक्ष्मण ऐंठानी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इसके अलावा उन्होंने गोला फेंक में भी स्वर्ण जीता।पूरन चंद्र ने 70 प्लस उम्र की 5000 और 1500 मीटर दौड़ स्वर्ण तो 800 मीटर में कांस्य पदक जीता। बलवंत ने 5000 मीटर पैदल चाल में सिल्वर व जैवलिन थ्रो में स्वर्ण, जीवन चंद्र ने 65 प्लस की 5000 मीटर पैदल चाल में रजत, कमला भट्ट ने 60 प्लस की 400, 200 व 100 मी दौड़ में स्वर्ण जीते। हेमा बिष्ट ने पांच किमी पैदल चाल में स्वर्ण, शॉटफुट में सिल्वर व लंबी कूद में भी सिल्वर पाया। रमा जोशी ने 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण, 5000 मीटर पैदल चाल में रजत अपने नाम किया। अध्यक्ष पूरन चंद्र भट्ट ने बताया कि लक्ष्मण ऐंठानी को गेस्ट ऑफर ऑनर का सम्मान भी मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *