अल्मोड़ा-नितिन कम्युनिकेशन अल्मोड़ा द्वारा लकी ड्रॉ प्रतियोगिता कराई गई थी। जिसमें आज 30 नवंबर को लकी ड्रॉ विजेताओं की सूची निकाली गई।लकी ड्रॉ प्रतियोगिता होने से पूर्व नितिन कम्युनिकेशन अल्मोड़ा द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक संध्या एवं स्टार नाइट आयोजित की गई। जिसमें टीम घुघुति अल्मोड़ा द्वारा रंगारंग कार्यक्रम एवं राघव कीबोर्ड,पंकज कुमार,आयुष पैड,लोक गायक सुनील गीत्यार द्वारा प्रस्तुति दी गई।नितिन कम्युनिकेशंस द्वारा आयोजित लकी ड्रा प्रतियोगिता में स्कूटी किशन की निकली।नितिन कम्युनिकेशन लकी ड्रा के 15 भाग्यशाली विजेताओं में प्रथम किशन को सैमसंग f 56, द्वितीय ललित मोहन को ओप्पो f31, तृतीय कमल को आईफोन 15 चतुर्थ देवेंद्र सिंह को वीवो v50e, पंचम मोहम्मद शाहिद को वीवो v60, छठे राजकुमार को ओप्पो A 5, सातवें लक्ष्मण सिंह को ओप्पो f 31 pro, आठवें तन्मय मेहता को ओप्पो रेनो14, नवीं अंकुशा को ox 200fe एवं दसवें हसीन रहीश को आईफोन 14 प्रदान किए गए। विदित हो कि नितिन कम्युनिकेशन द्वारा अपने ग्राहकों को बेहद किफायती कीमतों में मोबाइल,आई फोन इत्यादि उपलब्ध कराए जाते हैं साथ ही आकर्षक स्कीम भी दी जाती हैं।
