अल्मोड़ा-महीने के अंतिम रविवार को प्रसारित होने वाले मन की बात कार्यक्रम के तहत बूथ संख्या 127 पर राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा (माला भवन) में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात संबोधन सुना और उनके संदेशों पर चर्चा की।कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा उत्तराखण्ड में आयोजित मैराथन का विशेष उल्लेख किया गया जिसे सभी उपस्थित लोगों ने गर्व और उत्साह के साथ सुना।प्रधानमंत्री ने मैराथन की सराहना करते हुए कहा कि यह न केवल राज्य की खेल प्रतिभा को उजागर करता है बल्कि उत्तराखण्ड की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन संभावनाओं को भी राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान प्रदान करता है।प्रधानमंत्री द्वारा उत्तराखण्ड की मैराथन का उल्लेख किया जाना प्रदेश की छवि को और मजबूत करता है तथा आने वाले समय में पर्यटन में उल्लेखनीय वृद्धि की संभावनाओं को भी बल देता है। यह राज्य के पर्यटन विकास, खेल प्रोत्साहन तथा युवाओं में नई ऊर्जा और उत्साह भरने वाला महत्वपूर्ण अवसर है।
कार्यक्रम में महामंत्री दर्शन रावत,जिला मीडिया प्रभारी मनीष जोशी (मंटू),पवन साह, वीरेन्द्र पथनी,भागा बिष्ट,पुष्पा भट्ट,गंगा रावल,कमला राणा, अंतिमा शाह,समृद्धि सहित अनेक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिकों ने प्रतिभाग किया।सभी प्रतिभागियों ने प्रधानमंत्री की प्रेरणादायक बातों का स्वागत करते हुए संकल्प लिया कि वे समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देते रहेंगे।
