अल्मोड़ा-जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा की आम सभा की बैठक में आगामी कार्यकाल के लिए चुनाव प्रक्रिया को संचालित करने के लिए चुनाव संचालन समिति का गठन किया गया।आगामी चुनावों को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है जबकि चुनाव संचालन समिति ने तैयारी शुरु कर दी है।कहा जल्द ही चुनावी कार्यक्रम घोषित कर दिया जाएगा।बैठक में जिला कार्यकारिणी एवं अधिवक्ताओं की मौजूदगी में सर्वसम्मति से अधिवक्ता पंकज लटवाल को समिति का मुख्य संयोजक व अध्यक्ष चुना गया।साथ ही समिति में पांच अधिवक्ताओं अमिता चौधरी,मुरली मनोहर भट्ट,ऐजाज अंसारी,रोहित कार्की और देवाशीष नेगी को संगठन द्वारा सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई।चुनाव संचालन समिति की बैठक में तय हुआ कि केवल कार्यकारिणी द्वारा जारी मतदाता सूची में दर्ज अधिवक्ता ही बार एसोसिएशन के चुनाव वर्ष 2025-27 के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।समिति ने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची को ही चुनाव की मूल आधार सूची माना जाएगा और सूची के अनुसार ही मतदान की प्रत्येक प्रक्रिया संपन्न होगी। समिति ने सभी सदस्यों को विश्वास दिलाया कि पूरा चुनाव कार्यक्रम निष्पक्ष,पारदर्शी और संविधान के अनुरूप संचालित किया जाएगा।सदस्यों से अपील की गई कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर चुनाव प्रक्रिया में सहयोग करें ताकि चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में पूर्ण हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *