अल्मोड़ा-अल्मोड़ा नगर में इस वर्ष ठंड सामान्य से पहले और ज्यादा पड़ रही है।पाला जमने तक की स्थिति बन गई है जिससे आम लोगों और व्यापारी वर्ग को काफी परेशानी हो रही है।बाजार क्षेत्रों में सुबह और शाम तापमान तेजी से गिर रहा है और लोग ठिठुरन के बीच अपना कामकाज कर रहे हैं।ऐसी स्थिति में पार्षद दीपक कुमार व अनूप भारती ने नगर प्रशासन से तुरंत अलाव की व्यवस्था करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि प्रशासन का रुख देखने से लगता है कि वे अलाव की व्यवस्था तभी करेंगे जब ठंड और बढ़ेगी।जबकि इस बार ठंड सामान्य से काफी पहले और ज्यादा तेज बढ़ गई है। पार्षद दीपक कुमार व अनूप भारती ने कहा कि हालात साफ दिखा रहे हैं कि ठंड अपने चरम पर है इसलिए इंतजार करने के बजाय राहत इंतजाम तुरंत किए जाने चाहिए।उन्होंने मांग की कि नगर के मुख्य बाजारों,चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जल्द से जल्द अलाव की व्यवस्था कराई जाए ताकि लोगों को ठंड से राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *