अल्मोड़ा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर याद किया।इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।मौके पर हुई गोष्ठी में कार्यकर्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी ने भारत की विदेश नीति को मजबूत किया।जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा ने इंदिरा गांधी को याद कर कहा कि इंदिरा गांधी ने भारत की पहली और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा की। उनके नेतृत्व और दूरदर्शिता से देश को कई चुनौतियों का सामना करने में मदद मिली। गरीबी हटाओ अभियान चलाकर देश से गरीबी हटाने का प्रयास किया। बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर अर्थव्यवस्था को मजबूत किया। इंदिरा गांधी के नेतृत्व ही भारत ने पाकिस्तान को हराकर बांग्लादेश को एक अलग देश के रूप स्थापित किया।कहा कि उन्होंने भारत की विदेश नीति को भी मजबूत किया और देश को विश्व समुदाय में एक महत्वपूर्ण स्थान दिलाया यहां कांग्रेस जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी,प्रकाश चंद्र जोशी,आनंद बगड़वाल,राधा बिष्ट,गीता मेहरा,दीपा साह,हेम चंद्र तिवारी,अख्तर हुसैन,निजाम कुरैशी,मनोज वर्मा,नारायण दत्त पाण्डेय, पूर्व दर्जामंत्री पूरन रौतेला,अरविंद रौतेला,दीपेश काण्डपाल,बाल विक्रम रावत,पारस डसीला,सूरज कुमार,जगदीश तिवारी,शशांक बिष्ट आदि रहे।
