अल्मोड़ा-आज अल्मोड़ा के कांंग्रेसजनों ने कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला के नेतृत्व में दोपहर 2 बजे तक बाजार खोलने के प्रदेश सरकार के अव्यवहारिक फैसलै से व्यवसाईयों को हो रही दिक्कतों को देखते हुए सायं 5 बजे तक बाजार खोले जाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया।मुख्यमंत्री को सम्बन्धित ज्ञापन में कांंग्रेसजनों ने कहा कि प्रदेश सरकार ने दोपहर 2 बजे तक ही बाजार खोलने का जो फैसला लिया है वह पूरी तरह से अव्यवहारिक है तथा सरकार के इस फैसले से व्यवसाईयों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।कच्चे माल के दुकानदारों,होटल और रेस्टोरेंट स्वामियों को दोपहर 2 बजे तक बाजार खुलने से बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।इसके साथ ही अन्य सभी व्यवसाईयों को भी बेहद असुविधा हो रही है।विदित हो कि दुकानदार प्रातः 10 बजे अपनी दुकान खोलते हैं तथा दुकान लगाने में ही सभी व्यवसाईयों को तकरीबन एक घण्टे का समय लगता है।इसी तरह दुकान बन्द करने,सामान सम्हालने में भी तकरीबन एक घण्टे का समय लगता है।ऐसे में दोपहर 2 बजे बाजार बन्द होने के फरमान से व्यापारियों को लगातार दिक्कतें हो रही है।ज्ञापन के माध्यम से कांंग्रेसजनों ने निवेदन किया कि प्रदेश सरकार बाजार बन्द होने का समय सायं 5 बजे तक करे जिससे की व्यापारियों के साथ ही आम जनता को भी दिक्कतें ना हो।साथ रविवार के दिन फड़ व्यवसायी अपनी दुकान लगाकर अपनी आजीविका चलाते थे।पर रविवार को कर्फ्यू के कारण उन गरीब फड़ व्यवसाईयों के सामने आजीविका चलाने की समस्या उत्पन्न हो गयी है क्योंकि ये फड़ व्यवसायी हफ्ते में केवल एक दिन फड़ लगाते थे।इन फड़ व्यवसाईयों के हित में भी सरकार कुछ सोचे ताकि इनकी आजीविका भी चलती रहे।ज्ञापन देने वालों में कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,जिला उपाध्यक्ष पारितोष जोशी,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी,जिला उपाध्यक्ष एवं सभाषद सचिन आर्या,एडवोकेट कुन्दन सिंह भण्डारी,एडवोकेट हिमांशु मेहता,रमेश नेगी,एडवोकेट शंकर कुमार आदि शामिल रहे।