अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी जिला रानीखेत के तत्वावधान में द्वाराहाट के शीतल पुष्कर मैदान में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन आयोजित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में दर्जा राज्य मंत्री कैलाश पंत और गंगा बिष्ट ने प्रतिभाग किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष घनश्याम मल्टी ने की। वक्ताओं ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए संचालित योजनाओं और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वदेशी अपनाने और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।साथ ही सशक्त महिला सशक्त भारत के संकल्प को आधार बनाकर वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने का आह्वान किया। सम्मेलन में भाजपा जिला महामंत्री भूपेंद्र कांडपाल, ज्ञान सिंह नेगी, जिला उपाध्यक्ष गणेश राम और ममता भट्ट, जिला मंत्री सुरेंद्र मनराल, जिला मीडिया प्रभारी धीरेंद्र मठपाल, द्वाराहाट मंडल अध्यक्ष विजय बजेट, सल्ट मंडल अध्यक्ष महिपाल किरौला, मनीला मंडल की भगवती तिवारी, मंडल महामंत्री वीरेंद्र नेगी, हरीश भट्ट, जिला पंचायत सदस्य युगल किशोर आर्य, सूरज उपाध्याय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगदीश बुधनी, कैलाश भट्ट और वरिष्ठ कार्यकर्ता गिरीश चौधरी व आशुतोष शाही सहित विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा की कुमाऊं संयोजिका विमला रावत ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *