अल्मोड़ा-आज आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत आज जिला पंचायत सभागार अल्मोड़ा में महिला सम्मेलन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी,स्वदेशी अपनाने का संदेश तथा स्वयं सहायता समूहों की भूमिका पर विशेष चर्चा की गई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोऑपरेटिव बैंक की निवर्तमान अध्यक्ष ललित लटवाल ने शिरकत की।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती लीला बोरा ने की।विशिष्ट अतिथियों में जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा,महापौर अजय वर्मा,जिला अध्यक्ष महेश नयाल,
पूर्व विधायक कैलाश शर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, रवि रौतेला नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि ललित लटवाल ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज मडुवे के बिस्किट सहित पहाड़ी उत्पादों पर हमें गर्व तो है लेकिन हम उन्हें अपने दैनिक जीवन में अपनाते नहीं हैं।यदि समाज को मजबूत बनाना है तो स्वदेशी अपनाने की भावना हर घर में विकसित होनी चाहिए।प्रदेश सरकार द्वारा स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित किए गए हैं।कई महिलाओं ने उत्कृष्ट कार्य करते हुए तिलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।गो-पालन एवं स्थानीय उत्पादों के क्षेत्र में युवा तेजी से आगे आ रहे हैं जो आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई दिशा प्रदान करते हैं।जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने माताओं बहनों से आग्रह किया कि महिलाएँ समूहों के माध्यम से स्वयं को अपने परिवार को और समाज को आत्मनिर्भर भारत एवं स्वदेशी अभियान का मजबूत हिस्सा बनाएं।सम्मेलन में उपस्थित सभी वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि हर घर स्वदेशी,घर-घर स्वदेशी
की भावना को आत्मसात कर ही भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प पूरा किया जा सकता है।अंत में आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम में महिलाओं को सम्मानित भी किया गया जिन्होंने अपने क्षेत्र में स्वरोजगार स्वालंबन का कार्य किया है।कार्यक्रम का संचालन भावना मल्होत्रा ने किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष पूनम पालीवाल,मनीष जोशी ( मंटू),डॉ वसुधा पंत ,हवालबाग मंडल अध्यक्ष संजय बिष्ट,जिला मंत्री रेखा आर्या, मनोज जोशी,तारा जीना,बिना नयाल,कमला भट्ट,इंद्रा बिष्ट, मंडल अध्यक्ष तारा नयाल,कैलाश गुरुरानी,दिनेश मठपाल, नेहा उप्रेती,ममता साह,कमला तिवारी,दीपा बिष्ट,दीपा अधिकारी,आनंद भोज,चंद्र लटवाल,ममता खत्री,मीना नेगी, कविता वर्मा,कमला जोशी,प्रीति रस्तोगी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *