अल्मोड़ा-आज दिनांक 15 नवंबर को कॉलेज ग्राउंड सिमकनी में सिद्धेश्वर महादेव क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ उद्घाटन जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर वैभव पांडेय पार्षद नगर निगम,विशिष्ट अतिथि के रूप में दीपक कुमार पार्षद नगर निगम व अति विशिष्ट अतिथि के रूप में छात्रसंघ महासचिव विशाल सिंह बिष्ट मौजूद रहे।उद्घाटन मैच बागेश्वर व बम 11 के बीच खेला गया जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए बागेश्वर ने निर्धारित 12 ओवर में 101 रन बनाए लक्ष्य का पीछा कर्तव्य हुए बम 11 ने 10 ओवर में 6 विकेट से मैच अपने नाम किया।मुख्य अतिथि वैभव पांडेय ने युवाओ को संबोधित करते हुए कहा कि आज जिस तरह युवा नशे के पीछे पड़ गया है हमे इस तरह के टूर्नामेंट व अन्य खेलों का आयोजन करते रहना होगा जिससे हमारा युवा नशे से दूर रहेगा।उन्होंने कमेटी को धन्यवाद करते हुए बधाई प्रेषित की व टूर्नामेंट में हर सम्भव मदद की बात की।उद्घाटन के मौके पर संतोष मेर,बाहु,आर्यन छात्र संगठन अल्मोड़ा के जिलाध्यक्ष उज्जवल जोशी,राजेश अलमिया,निशांत पांडेय, भास्कर गोस्वामी,पवन सूपी,गौरव कुमार,सूर्या,दर्शन मेहता,संदीप,योगेश,हर्षित जीना आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *