अल्मोड़ा-बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी एवं एनडीए गठबंधन की प्रचंड जीत के बाद अल्मोड़ा में हर्ष की लहर दौड़ गई।स्थानीय चौघानपाटा में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिष्ठान बाँटकर,आतिशबाजी कर और विजय के नारे लगाते हुए अपनी खुशी का इजहार किया।पूरा क्षेत्र भाजपा ज़िंदाबाद और मोदी आगे बढ़ो के नारों से गूंज उठा।यह कार्यक्रम भाजपा जिला इकाई और नगर मंडल के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन,पारदर्शी शासन और विकास केन्द्रित राजनीति पर अपनी मुहर लगाई है।यह जीत साबित करती है कि भाजपा की नीतियाँ समाज के हर वर्ग तक पहुँची हैं और लोग विकास का मॉडल ही पसंद करते हैं।उन्होंने कहा कि बिहार की जीत का सकारात्मक प्रभाव अब उत्तराखंड में भी दिखाई देगा।2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी नयाल ने पूर्ण विश्वास के साथ कहा।उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुँचाने के लक्ष्य को प्राथमिकता दें।नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने जिलाध्यक्ष को मिष्ठान खिलाकर खुशी साझा की और कहा कि बिहार की विजय प्रधानमंत्री मोदी जी को समर्पित है।उन्होंने कहा कि नगर मंडल आने वाले समय में घर घर जाकर भाजपा सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को जन जन तक पहुँचाएगा।विनीत बिष्ट ने कहा कि यह विजय केवल बिहार की नहीं,बल्कि 2027 उत्तराखंड के लिए ऊर्जा का काम करेगी।अल्मोड़ा की सभी सीटों पर भाजपा निर्णायक जीत दर्ज करेगी।कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने भाजपा की इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की चाणक्य नीति,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन मॉडल और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के संगठनात्मक नेतृत्व को दिया।कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिहार की जीत ने राष्ट्रव्यापी माहौल भाजपा के पक्ष में और प्रबल किया है जिसका सीधा लाभ 2027 के उत्तराखंड चुनाव में भी मिलेगा।इस कार्यक्रम में महापौर अजय वर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला,प्रदेश कार्यकारणी सदस्य राजीव गुरुरानी,जिला महामंत्री दर्शन रावत,प्रकाश भट्ट,मनोज जोशी,मनीष जोशी (मंटू),पूनम पालीवाल,मदन बिष्ट,नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट,राजा खान, रणजीत भंडारी,पार्षद अमित साह,अमित बिष्ट,नरेंद्र,त्रिलोचन जोशी,मनोज तिवारी,सुनील कर्नाटक,कैलाश गुरुरानी, सलमान अंसारी,जगमोहन बिष्ट, आनंद कनवाल,जगत तिवारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष लीला बोरा, बीना नयाल,दीपा अधिकारी, नेहा उप्रेती,हीरा,आशीष जोशी, संजय अग्रवाल,अजय वर्मा, शुभम रौतेला,राजिक अंसारी , किशन बिष्ट,दीपक कपूर,नीरज सांगा,अभिषेक जोशी,मुकुल कुमार,रमेश लाल,रमेश धपोला आदि कार्यकर्ता शामिल थे।
