अल्मोड़ा-बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा एनडीए को मिली उल्लेखनीय और निर्णायक जीत ने यह सिद्ध कर दिया है कि देश आज भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन,पारदर्शी नेतृत्व और सबका साथ सबका विकास की नीतियों पर अटूट विश्वास रखता है।गरीब,किसान,महिला, युवा और समाज के अंतिम व्यक्ति के प्रति प्रधानमंत्री जी की प्रतिबद्धता ने जनता का भरोसा और मजबूत किया है।इस विजय के पीछे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रणनीतिक सूझबूझ और संगठनात्मक कौशल भी प्रमुख कारक रहा।उन्होंने कहा कि अमित शाह ने एक बार फिर आधुनिक चाणक्य के रूप में बूथ स्तर तक सूक्ष्म प्रबंधन कर चुनाव को निर्णायक दिशा दी। भाजपा के अनुशासित संगठन, पन्ना प्रमुखों,आईटी-टीम और कार्यकर्ताओं ने अथक मेहनत से इस जीत को जमीन पर उतारा।मीडिया प्रभारी ने कहा कि
उत्तराखंड 2027 के लिए भी ये महत्वपूर्ण संकेत है।बिहार में जनता ने जिस स्पष्टता के साथ विकास और सुशासन को चुना है वही संदेश उत्तराखंड के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।2027 के विधानसभा चुनाव में भी जनता वही सरकार चुनेगी जो पारदर्शी कार्यशैली,जमीनी संगठन और प्रभावी प्रशासन के साथ जनता के बीच रहे।भाजपा उत्तराखंड में पहले से ही मजबूत स्थिति में है और बिहार की जीत इस विश्वास को और मजबूत करती है कि 2027 में भी प्रदेश में भाजपा बहुमत की सरकार बनाएगी।अल्मोड़ा भारतीय जनता पार्टी संगठन का संकल्प है कि अल्मोड़ा जनपद में भाजपा लगातार संगठन को मजबूती देने,सरकारी योजनाओं को धरातल तक पहुँचाने और जनता से निरंतर संवाद बनाए रखने में सक्रिय है।हमारी आईटी और मीडिया टीम ने भी चुनावी प्रबंधन के सभी आधुनिक मॉडल पर कार्य किया है।उन्होंने कहा कि हम भाजपा अल्मोड़ा के सभी कार्यकर्ता पदाधिकारीगण पूरी निष्ठा से यह विश्वास व्यक्त करते है कि हम प्रधानमंत्री मोदी जी की विकास-नीति को हर घर तक पहुँचाने में लगे रहेंगे और 2027 में उत्तराखंड में भाजपा की पुनः ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *