अल्मोड़ा-जिला कांग्रेस कार्यालय में आज भारत के प्रथम प्रधानमंत्री और महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की 136 वीं जयंती बाल दिवस के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाई गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष दीपा साह ने की।कार्यक्रम का संचालन महानगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी ने किया।वक्ताओं ने पंडित नेहरू के व्यक्तित्व,उनके विचारों और भारत की आधुनिक नींव रखने में उनके योगदान की चर्चा की। उन्होंने पंडित नेहरू की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी नीतियों ने देश को वैज्ञानिक, लोकतांत्रिक और प्रगतिशील दिशा दी।वक्ताओं ने वर्तमान भारत की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया और कहा कि विश्व के विकसित देशों में भारत की मजबूत भूमिका तथा विश्व शांति में देश का योगदान आज भी नेहरू जी की दूरदर्शी नीतियों का परिणाम है।कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी,पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद जोशी,पूर्व कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष आनंद सिंह बगड़वाल, ताराचंद शाह,पार्षद हेम तिवारी, पूर्व राज्य मंत्री पूरन रौतेला,नगर उपाध्यक्ष एन.डी. पांडे,शरद चंद शाह,निजाम कुरैशी,पार्षद दीपक कुमार,गोविंद सिंह मेहरा,राधा राजपूत,गीता पांडे,आनंद बिष्ट सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
