अल्मोड़ा-दिल्ली में हुए ब्लास्ट के दृष्टिगत एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के नेतृत्व में अल्मोड़ा पुलिस ने शहर के माल रोड,चौघानपाटा,टैक्सी स्टैण्ड,शिखर तिराहा,मिलन चौक,लाला बाजार,कचहरी बाजार,थाना बाजार क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला।इसका उद्देश्य नागरिकों में सुरक्षा का भाव जगाना और उन्हें सतर्क रहने की अपील करना था।अल्मोड़ा पुलिस ने नागरिकों से किसी भी संदिग्ध व्यक्ति,वस्तु या वाहन की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु अपील की। सुरक्षा में जनता की भागीदारी अनिवार्य है और छोटी से छोटी जानकारी भी अपराध रोकने में कारगर साबित हो सकती है।दिल्ली ब्लास्ट के मद्देनजर जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जनपद के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान तेज कर दिए गए हैं। अल्मोड़ा पुलिस पूरी तरह अलर्ट है और नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।इस फ्लैग मार्च से क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है, जिससे लोगों का पुलिस पर विश्वास बढ़ा है।इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय,प्रभारी निरीक्षक जानकी भंडारी महिला कोतवाली, निरीक्षक अभिसूचना मनोज भाराद्वाज,निरीक्षक दूरसंचार उमाशंकर पाण्डे, व0उ0नि0 सतीश चन्द्र कापड़ी, व0उ0नि0 रमेश बोरा,प्रभारी चौकी धारानौला उ0नि0 आनन्द बल्लभ कश्मीरा,म0उ0नि0 बरखा कन्याल प्रभारी सीसीटीएनएस सहित कोतवाली अल्मोड़ा,पुलिस लाइन,पुलिस कार्यालय,पुलिस दूरसंचार, फायर स्टेशन अल्मोड़ा के अधि0/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
