अल्मोड़ा-सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने रामकृष्ण कुटीर द्वारा आगामी 19 नवंबर 2025 को आयोजित होने वाली गोष्ठी और संग्रहालय के उद्घाटन की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर कुटीर के अध्यक्ष स्वामी ध्रुवेशानन्द महाराज से चर्चा की। इस दौरान कुलपति प्रो बिष्ट द्वारा कुटीर हेतु प्रसादम भेंट की।रामकृष्ण कुटीर अल्मोड़ा के अध्यक्ष स्वामी ध्रुवेशानन्द महाराज ने आगामी 19 नवंबर को रामकृष्ण कुटीर में आयोजित होने वाली गोष्ठी और नवनिर्मित संग्रहालय के उद्घाटन और अन्य गतिविधियों को लेकर विस्तार से मंथन हुआ। इस दौरान कुटीर के अध्यक्ष ने विवेकानन्द सर्किट का प्रपत्र भेंट किया।इस अवसर पर कुटीर के अर्पण महाराज,स्वामी विवेकानंद-महात्मा गांधी आध्यात्मिक पर्यटन परिपथ अध्ययन केंद्र के संयोजक डॉ चंद्र प्रकाश फुलोरिया, सह संयोजक डॉ ललित चन्द्र जोशी साथ रहे।
