अल्मोड़ा-अल्मोड़ा निवासी मीता खन्ना गुप्ता को कुमाऊं विश्वविद्यालय ने पी एच डी की उपाधि प्रदान की है। मीता खन्ना गुप्ता कला अध्यापक के पद पर पिछले दस वर्षों से राजकीय इंटर कॉलेज सलोंज सोमेश्वर में अपनी सेवाएं दे रही हैं। दरबारी नगर निवासी मीता खन्ना गुप्ता पूर्व छात्र संघ महासचिव राहुल गुप्ता की धर्म पत्नी हैं। उन्होंने प्रो संजीव आर्य के निर्देशन में अपनी पी एच डी पूरी की है। मीता की प्रारंभिक शिक्षा हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट भारतीय सैनिक स्कूल नैनीताल से हुई। इसके बाद बीएफए एवं एमएफए की पढ़ाई उन्होंने सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा से की।मीता की माता नन्दी खन्ना वन विभाग में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता नंदी खन्ना,सास सुषमा गुप्ता,ससुर डॉ डी सी गुप्ता,पति राहुल गुप्ता एवं अपने गाईड डॉ संजीव आर्य को दिया है। उनकी इस उपलब्धि पर स्थानीय लोगों एवं सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
