अल्मोड़ा-बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा रचित राष्ट्रीय गीत को लिखे गए 150 वर्ष पूर्ण हो गए हैं। इस अवसर पर अल्मोड़ा जिला मुख्यालय स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल में अध्यापकों,विद्यालय के एन सी सी कैडेट्स सहित सभी विद्यार्थियों ने मिलकर प्रातः कालीन सभा में राष्ट्रीय गीत गाया।विद्यालय में एन सी सी की 77वीं बटालियन के नायब सूबेदार जितेंदर सिंह भी उपस्थिति रहे। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने विद्यालय में आयोजित निबंध लेखन तथा पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग किया। साथ ही विद्यालय परिसर व आस पास के क्षेत्र में वृक्षारोपण भी किया गया।
