अल्मोड़ा-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रेरणा से संचालित एकल अभियान अंचल अल्मोड़ा भाग कुमाऊँ उत्तराखंड के तत्वावधान में नन्दा देवी मंदिर गीता भवन में भजन एवं भक्ति कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम में भक्तिभाव,देशभक्ति और लोकसंस्कृति की झलक के साथ ग्राम्य जीवन के उत्थान का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विभाग प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं माता श्री शारदा मठ रही।एकल अभियान समिति से कुमाऊँ भाग अध्यक्ष प्रमोद बिष्ट, अल्मोड़ा अंचल अध्यक्ष त्रिलोचन जोशी,कार्यक्रम संयोजक मनीष जोशी,पूर्व विधायक कैलाश शर्मा,मेयर अजय वर्मा,नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट,मंडल अध्यक्ष नवीन बिष्ट, ललित लटवाल,मनोज तिवारी आदि उपस्थित रहे।
