अल्मोड़ा-नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा की महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत ने सभी व्यापारियों से निवेदन किया है कि जो आज हमारे देश,प्रदेश और शहर में कोरोना को लेकर स्थिति बनी है उससे निपटने के लिए समस्त व्यापारी एकजुट होकर अपनी अपनी दुकानों में मास्क पहने और अगर कोई ग्राहक मास्क पहन कर नहीं आता है तो उस भगवान रूपी ग्राहक को मास्क स्वयं दें और उन्हें यह समझाये भी कि मास्क पहनना कितना जरुरी है।ऐसे समय में अपनी दुकान पर सैनिटाइजर रखे।खुद भी समय समय पर अपने हाथो को सैनिटाइजर करें और जो भी ग्राहक आये उनके हाथों को भी सेनीटाइज करें।उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज का एक अभिन्न हिस्सा है जो हमेशा समाज के हर क्षेत्र के साथ जुड़ा रहता है अतः सतर्कता बरतते हुए समाज को इस महामारी से बचा सकता है।उन्होंने शासन और प्रशासन से भी निवेदन किया है कि व्यापारियों के व्यापार को मद्देनजर रखते हुए विचारपूर्वक निर्णय लें।