अल्मोड़ा-जय गोल्ज्यू महोत्सव 2025 में 31 अक्टूबर को दिन में भजन प्रतियोगिता में 18 टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमें प्रथम स्थान टीम दीपालय,द्वितीय स्थान दुर्गा शक्ति न्यू इंदिरा कॉलोनी तथा तृतीय तृतीय कला संस्कृति संगम को प्राप्त हुआ।जय गोल्ज्यू महोत्सव 2025 में 31 अक्टूबर को रात्रि कार्यक्रम में के मुख्य अतिथि अजय वर्मा मेयर अल्मोड़ा, विशिष्ट अतिथि के रूप में आनंद भोज,प्रकाश बिष्ट,संजय वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल,अर्जुन बिष्ट,देवेंद्र भट्ट,संदीप श्रीवास्तव,शिवराज बनौला,हितेष नेगी,राहुल बिष्ट उपस्थित रहें।कार्यक्रम में जम्मू के कलाकारों ने डोगरी लोकनृत्य की प्रस्तुति दी।पंजाब के कलाकारों ने गिद्दा।

राजस्थान के कलाकारों ने कालबेलिया लोकनृत्य की प्रस्तुति दी एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में 13 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया जिसमें प्रथम स्थान प्रियंगी चंद्रा, द्वितीय स्थान मनीषा,प्रगति पंत ने प्राप्त किया।साथ ही स्टार नाइट में स्टार लोकगायक नवीन पाठक ने दगड़ी कमला व लोकगायिका दीपिका राज ने अपने सुरो से समा बाधा और लोगों को नृत्य करने में मजबूर कर दिया।
