अल्मोड़ा-राष्ट्रीय कांग्रेस सेवादल ने राज्य स्तरीय यंग ब्रिगेड पदाधिकारियो की सूची जारी कर दी है।जारी सूची में अल्मोड़ा जिले के हवालबाग़ ब्लॉक के मटेना निवासी संदीप बिष्ट को प्रदेश महासचिव बनाया गया है। उनके प्रदेश महासचिव बनने पर विधायक मनोज तिवारी,महिला सेवादल प्रदेश अध्यक्ष शोभा जोशी,जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज, पूर्व विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद जोशी, सेवादल जिलाध्यक्ष दिनेश नेगी, नगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी, संजय दुर्गापाल,दान सिंह नेगी, लावण्य पंत,परितोष जोशी, भैरव गोस्वामी,पूरन रौतेला, ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट, तारु तिवारी,जीवन मेहरा,दिनेश पिलख्वाल ने उन्हें बधाई दी और कहा है कि उनके नेतृत्व से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।
