अल्मोड़ा-जिले के अस्पतालों से अब बिना किसी ठोस वजह मरीज रेफर नहीं किए जाएंगे। इसके लिए अस्पतालों से रेफर मामलों की निगरानी को रेफरल मॉनिटरिंग समिति गठित कर दी गई है।जिसमें डीएम अध्यक्ष, सीएमओ सदस्य सचिव,प्राचार्य मेडिकल कालेज,पीएमएस अल्मोड़ा,रानीखेत और समस्त सीएचसी और पीएचसी प्रभारी सदस्य नामित किए गए है।जो प्रत्येक बुधवार को रेफरल प्रकरणों की समीक्षा करेंगे।डीएम अंशुल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर प्रभावी कदम उठाया है।उन्होंने बताया कि जनपद अंतर्गत बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने के दृष्टिगत रेफर किये जा रहे प्रकरणों के कारणों की समय-समय पर समीक्षा कर रेफरल निगरानी समिति गठित की गई है।उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिए कि रेफरल से संबंधित सूचनाओं और मरीज का ब्यौरा प्रत्येक माह के द्वितीय सोमवार को डीएम कार्यालय को उपलब्ध कराते हुए बैठक के दौरान भी प्रस्तुत करना सुनिश्चित करेंगे।वहीं समिति के समस्त सदस्य सीएमओ को वांछित सूचनाएं व समय उपलब्ध कराते हुए बैठक में समय प्रतिभाग करेंगे।जबकि प्रभारी चिकित्साधिकारी समस्त सामुदायिक,प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बैठक में ऑनलाईन प्रतिभाग करना सुनिश्चित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *