अल्मोड़ा- बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला शनिवार को अपने परिवार के साथ प्रसिद्ध जागेश्वर धाम पहुंची।इस दौरान उन्होंने भगवान जागेश्वर महादेव के दर्शन कर रुद्राभिषेक किया। आचार्य निर्मल भट्ट ने संपूर्ण विधि-विधान से पूजन संपन्न कराया।विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में पूजा-अर्चना के बाद अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने कहा कि जागेश्वर धाम में आकर उन्होंने अद्भुत शांति और दिव्यता का अनुभव किया और भगवान महादेव से सभी के कल्याण की कामना की। इस अवसर पर प्रधान पुजारी हेमंत भट्ट, आचार्य गिरीश भट्ट, आचार्य लोकेश भट्ट, आचार्य सागर भट्ट, आचार्य कमल सनवाल, आचार्य गोकुल भट्ट सहित मंदिर के पुजारियों ने अभिनेत्री उर्वशी रौतेला और उनके परिवार का स्नेहपूर्वक स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *