अल्मोड़ा-सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य का प्रथम आगमन पर स्थानीय होटल में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष पूरन नाथ गोस्वामी ने की जबकि मंच पर पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान,महापौर अजय वर्मा,नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट,पूर्व कोऑपरेटिव अध्यक्ष ललित लटवाल,कुमाऊं संयोजक कैलाश नाथ एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजय वर्मा सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा द्वारा प्रस्तुत पंच-परिवर्तन सिद्धांत समाज में समरसता,स्वावलंबन और सौहार्द की सोच को मजबूत करता है।स्वदेशी को अपनाकर आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आगे बढ़ना प्रत्येक कार्यकर्ता का कर्तव्य है।उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी बल दिया।महापौर अजय वर्मा ने कहा कि ओबीसी समाज आज भाजपा की मजबूत रीढ़ बन चुका है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस समाज को मिली प्राथमिकता यह दर्शाती है कि आने वाले वर्षों में इसका राष्ट्रीय राजनीति में निर्णायक योगदान होगा।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि 2027 के विधानसभा चुनावों में ओबीसी मोर्चा भाजपा को भारी सफलता दिलाने में अग्रणी रहेगा।ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य ने स्वागत के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि ओबीसी समाज भाजपा के साथ मजबूती से खड़ा है और प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन को शीर्ष पर ले जाने के संकल्प के साथ कार्य कर रहा है। केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और लोकल फॉर वोकल के मंत्र को प्रभावी रूप से लागू करने की दिशा में संगठन सतत प्रयास कर रहा है।कार्यक्रम का संचालन कैलाश नाथ एवं महामंत्री अमित गोस्वामी ने संयुक्त रूप से किया।इस अवसर पर जिला मीडिया संयोजक मनीष जोशी (मंटू), जिला कार्यालय प्रभारी सौरभ वर्मा,पूर्व किसान मोर्चा अध्यक्ष हरीश कनवाल,महामंत्री रोहित वर्मा,महेश लाल वर्मा,विजय वर्मा (मंडल अध्यक्ष ताकुला), हरीश गोस्वामी, सागर वर्मा, मोहित वर्मा, गोविंद नाथ, सलमान अंसारी, बंटी वर्मा, कविता वर्मा, प्रतीक रस्तोगी, केतन घर्ती, गौरव वर्मा, प्रज्वल वर्मा, आशीष डोगरा, उमेश बिष्ट, रक्षित कार्की सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *