सल्ट-सल्ट उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी महेश जीना के समर्थन में विशाल जनसभा का आयोजन एवं महिला मोर्चा द्वारा मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत एवं केन्द्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक का स्वागत किया गया।महिला मोर्चा की ओर से प्रदेश मंत्री किरन पन्त ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत तथा रमेश पोखरियाल का स्वागत किया।दोनों नैताओं ने उपचुनाव में महेश जीना के समर्थन में मतदान करने की अपील की।उक्त कार्यक्रम में राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार धन सिंह रावत,कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्या,राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार रेखा आर्या,कैलाश शर्मा,जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, महिला मोर्चा से ममता भट्ट,रेखा आर्या,मीना बिष्ट,युवा मोर्चा अध्यक्ष सुनील बिष्ट ससित अनेकों कार्यकर्ता एवं भारी जनसमूह उपस्थित रहा।