अल्मोड़ा-दिनांक 21.10.2025 को सोमेश्वर क्षेत्र निवासी एक महिला ने उसकी नाबालिग बहन व पड़ोसी महिला के साथ एक युवक द्वारा छेड़छाड़ व घर में घुसकर तोड़फोड़ करने के सम्बन्ध में तहरीर दी थी। जिस सम्बन्ध में कोतवाली सोमेश्वर में सम्बन्धित के विरुद्ध मु0अ0स0- 34/2025 धारा 75/324 बीएनएस व 7/8 पोक्सो एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया। देवेन्द्र पींचा एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा मामले का तत्काल संज्ञान लेकर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु सम्बन्धितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोमेश्वर मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में विवेचक उनि सरोज कम्बोज मय पुलिस टीम द्वारा जानकारी जुटाकर दिनांक 22.10.2025 को आरोपी नीरज को गिरफ्तार कर मुकदमा उपरोक्त में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *