अल्मोड़ा-गोवर्धन पूजा के मौके पर चितई मंदिर और विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में बड़ी संख्या में लोग दर्शन को पहुंचे। यहां पर लोगों ने पूजा अर्चना कर परिवार की खुशहाली की कामना की। पर्व पर देर शाम तक लोगों की मंदिरों में भीड़ लगी रही।दीपावली पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। नगर के मंदिरों के अलावा न्याय देवता गोलू देवता चितई मंदिर और विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। देश के अन्य हिस्सों से भी लोग यहां पूजा अर्चना करने आये।अल्मोड़ा निवासी मनीष खाती ने कहा कि वह परिवार की खुशहाली के लिए मंदिर में पूर्जा अर्चना करने पहुंचे। दिल्ली निवासी सागर सिंह ने कहा कि वह अपने परिवार के साथ यहां पर समय-समय पर बाबा जागेश्वर के दर्शन करने पहुंचते है।
