अल्मोड़ा-विभिन्न मांगों के निराकरण को लेकर राज्य कर विभाग के कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी है।गुरुवार को भी कर्मचारियों ने बाह में काला फीता बाध सांकेतिक प्रदर्शन किया। इस दौरान शासन से जल्द समस्याओं के निराकरण की मांग उठाई।उत्तराखंड वाणिज्य कर मिनिस्ट्रीयल स्टॉफ एसोसिएशन के आह्वान पर शाखा अल्मोड़ा के कर्मचारियों ने कहा कि पिछले कई दिनों से कर्मचारी काली पट्टी बांधकर विरोध कर रहे हैं,लेकिन इसके बावजूद कर्मचारियों की दस सूत्रीय मांगों पर सरकार की ओर से कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जा रही है।उन्होंने कर्मचारी ढांचे का पुनर्गठन, राज्य कर अधिकारियों की नई नियमावली बनाने,अधिकारियों की समय से पदोन्नति,परित्याग नियमावली से विभाग को अवमुक्त करने,कार्मिकों के आवास आदि की मांग की।यहां शाखा अध्यक्ष भुवन चंद्र बिनवाल,संगठन मंत्री वीरेंद्र कुमार,कोषाध्यक्ष त्रिलोचन आर्या,मोनिका भाकुनी आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

