दन्या-बाबासाहेब भीम राव अंबेडकर की 130 वी जयंती के अवसर पर भनोली में बाबा साहेब की स्मृति में जागेश्वर विधानसभा के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।क्षेत्र के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ भीमराव अंबेडकर जिंदाबाद,जय भारत जय भीम के नारों से क्षेत्र गुंजायमान रहा। एक किलोमीटर की रैली के साथ सभी कार्यकर्ता ग्राम पंचायत पाली के पंचायत घर आयोजित सभास्थल में पहुचे।विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल आयोजित सभास्थल तक पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ पहुचे।वहां पहुंचकर भीमराव अंबेडकर की स्मृति में फूल माला अर्पित कर दीपप्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।रंगा रंग कार्यक्रमों के साथ सभा का शुभारंभ किया गया।जिसमें दर्जनो ग्राम पंचायतों के ग्रामप्रधानों व सैकड़ो कार्यकर्ताओ सहित समस्त क्षेत्र वासियों की उपस्थिति रही।कार्यक्रम में सांस्कृतिक व पारम्परिक सुर कोकिलाओ के मनमोहक गीतों की प्रतिस्पर्धा की छटा देखने को मिली। जिसकी विधायक कुंजवाल ने भी सराहना किया।जागेश्वर विधानसभा के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि मन मे लगन हो,काम करने की चेष्टा हो इसके लिए सिद्वान्तवादी होना जरूरी है।उसके लिए कोई भी क्षेत्र छोटा नही होता है।भीमराव अंबेडकर भी किसी धनाढ्य परिवार से नही थे। लेकिन देश के प्रति उनका सम्मान,प्यार व स्वयं की लगन के कारण ही आज उन्हें याद किया जाता है।जब आजादी के बाद देश में संविधान बनाने की बात आयी उस समय बाबा साहब और महात्मा गांधी की सोच ने देश में लोकतंत्र को स्थापित करने को समर्थन किया।संविधान में सभी वर्ग,जाति व धर्म को समान अधिकार दिया गया है।लेकिन आज देश मे इस प्रकार की स्तिथि आ चुकी है कि सरकार जो चाह रही वही कर रही है।जिससे देशवासियों को भारी नुकसान की संभावना है जिसकी कल्पना भी नही की जा सकती।विधायक कुंजवाल ने कहा कि वे भी एक गरीब परिवार से आते हुए जन सेवाभाव,लगन व मेहनत की वजह से ही लोगों के साथ खड़े हैं।समाज की कुरीतियों को खत्म करना सभी लोगो का काम है।बैठक का संचालन महेंद्र प्रसाद ने किया।बैठक में काग्रेस जिला अध्यक्ष पीताम्बर पांडे,अम्बेडकर महासभा अध्यक्ष रमेश चंद्रा,पूर्व जिला पंचायत सदस्य आनंद प्रसाद,पूर्व डीसीबी अध्यक्ष दीवान सिह भैसोड़ा, धौलादेवी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट,लमगड़ा ब्लाक अध्यक्ष दीवान सतवाल,प्रकाश भारती,ब्लाक सचिव महिपाल विश्कर्मा,कमल बिष्ट, कुंदन कुंजवाल,रमेश कांडपाल, बीडीसी दिनेश जोशी,प्रधान पाली दयाकिशन,अंकुर कांडपाल,संरक्षक कमेटी शेराराम,संचालक महेंद्र प्रसाद, नवीन कोहली,रमेश कैप्टन,प्रकाश चौहान,गणेश सिंह बिष्ट,संजय सिजवाली,गोधन राम,राजेश बिष्ट, प्रदेश सचिव अल्का आर्या,प्रताप राम,दीवान राम सहित दर्जनों लोगों की उपस्थिति रही।
