अल्मोड़ा-अल्मोड़ा नगर के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ख्याली पांडे की माता श्रीमती सावित्री देवी के निधन पर भारतीय जनता पार्टी परिवार ने गहरा शोक व्यक्त किया है। वे 90 वर्ष की थीं और लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। गुरुवार को उन्होंने अपने अल्मोड़ा स्थित आवास पर अंतिम सांस ली।श्रीमती सावित्री देवी दो पुत्रों और एक पुत्री की मातृशक्ति थीं।उन्होंने अपने परिवार को सादगी,संस्कार और सेवा की दिशा दी।उनके द्वारा दिए गए जीवन मूल्य उनके परिवार और समाज दोनों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे।जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि श्रीमती सावित्री देवी का जीवन सादगी, त्याग और मातृत्व का प्रतीक था। उन्होंने अपने परिवार को एक अच्छी दिशा और मजबूत संस्कार दिए जो आज भी सभी के लिए प्रेरणा हैं।उनका जाना हम सबके लिए अपूरणीय क्षति है।सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि श्रीमती सावित्री देवी जैसी मातृशक्तियां समाज की आधारशिला होती हैं। उन्होंने अपने जीवन में संघर्ष, संस्कार और सेवा का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया।ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने कहा कि श्रीमती सावित्री देवी का जीवन आदर्श और अनुकरणीय रहा। उन्होंने परिवार को जिस तरह संस्कारित किया वह समाज के लिए एक मिसाल है।पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि वे एक दृढ़,स्नेहमयी और प्रेरणादायी व्यक्तित्व की धनी थीं।उनके जाने से एक सच्ची मातृशक्ति खो दी है।इसी प्रकार जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा,महापौर अजय वर्मा,दायित्वधारी गंगा बिष्ट,पूर्व जिलाध्यक्ष ललित लटवाल,रमेश बहुगुणा,रवि रौतेला,अरविंद बिष्ट,पूर्व दायित्वधारी गोविंद पिलख्वाल,बिट्टू कर्नाटक, सिकंदर पवार,गोपाल जीना,पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष कुंदन लटवाल सहित अनेक गणमान्य जनों ने गहरा शोक व्यक्त किया।इसके अतिरिक्त उपाध्यक्ष संजय डालाकोटी,संदीप श्रीवास्तव, धर्मेंद्र बिष्ट,पूनम पालीवाल,नरेंद्र आगरी,देवेंद्र नयाल,जिला महामंत्री प्रकाश भट्ट, दर्शन रावत,जिला मंत्री रेखा आर्य,सुनील बिष्ट,मनोज जोशी, बिशन कनवाल,कमल बिष्ट,कोषाध्यक्ष प्रकाश बिष्ट,
जिला कार्यालय मंत्री सौरभ वर्मा,जिला मीडिया संयोजक मनीष जोशी (मंटू),प्रदीप नगरकोटी,आईटी संयोजक गोविंद मटेला,सोशल मीडिया संयोजक कृपाल बिष्ट,सह संयोजक मदन बिष्ट,ब्लॉक प्रमुख त्रिलोक रावत,नीमा आर्य,
नगर मंडल अध्यक्ष विनीत बिष्ट,देवेंद्र भट्ट,अर्जुन बिष्ट,
महिला मोर्चा मोहिनी कनवाल, दीपा अधिकारी,किरन पंत,नेहा उप्रेती,मीरा मिश्रा,मीना भैसोड़ा,बिना नयाल,कमला तिवारी,राधिका जोशी,निर्मला जोशी,सभासद अमित साह मोनू, अभिषेक जोशी,राहुल,जिला पंचायत सदस्य प्रेम लटवाल,रमेश धपोला,आनंद कनवाल,मंडल हवालबाग अध्यक्ष संजय बिष्ट,महामंत्री मनीष बिष्ट,शैलेश मटियानी,
ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नवीन बिष्ट,पूर्व जिलामंत्री महेश बिष्ट,पूर्व जिला मीडिया संयोजक राजेंद्र बिष्ट,कैलाश गुरुरानी,त्रिलोचन जोशी,सुनील कर्नाटक,मनोज तिवारी,मनोज सनवाल,प्रयाग बिष्ट,पीयूष शाही, लोकेश कालाकोटी,ललित जोशी, प्रशांत बोहरा,नागेंद्र शाही,संदीप चौधरी,दरबान सिंह कार्की,चारु चंद्र,पंकज,राजू बनौला,गिरीश जोशी,राकेश जोशी,अजीत,विराट रवि,
आदि सभी ने अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं।सभी ने एक स्वर से कहा कि श्रीमती सावित्री देवी का जीवन त्याग,सेवा और मातृत्व का प्रतीक था।उन्होंने अपने परिवार को सही दिशा और संस्कार देकर समाज के लिए एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया।उनका जाना न केवल परिवार बल्कि पूरे समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।सभी ने उनके परिवार के लिए ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य व शक्ति दें।
