अल्मोड़ा-सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा में छात्र महासंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के तिलक राज पाठक ने शानदार जीत दर्ज की। कड़े मुकाबले में उन्होंने अपने एकमात्र प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय प्रत्याशी नेहा रावत को 11 मतों से पराजीत किया। अन्य पदों पर निर्विरोध हुआ महासंघ का निर्वाचन।एसएसजे विवि में इस बार छात्र महासंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी और निर्दलीय में सीधी टक्कर थी। एबीवीपी ने गंगोलीहाट के तिलक राज पाठक को चुनावी मैदान में उतारा था। जबकि निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चौखुटिया की नेहा रावत मैदान में थी। वहीं, इस बार एनएसयूआई ने कोई भी प्रत्याशी नहीं लड़ाया। गुरुवार को हुए मतदान प्रक्रिया के बाद मतगणना की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। जिसमें छात्र महासंघ अध्यक्ष पद पर तिलक राज पाठक ने शानदार जीत दर्ज की। तिलक को 22 और निर्दलीय प्रत्याशी नेहा को 11 मत प्राप्त हुए। परिणामों की घोषणा के बाद एसएसजे परिसर प्रागंण में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को चुनाव अधिकारी प्रो. शेखर जोशी और परिसर निदेशक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट ने पद और गोपनीयिता की शपथ दिलाई। विजयी प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ जीत के बाद जमकर जश्न मनाया।

अन्य पदों पर निर्विरोध हुआ महासंघ का निर्वाचन

एसएसजे विवि के छात्र महासंघ चुनाव में अध्यक्ष के अलावा अन्य पांचों पदों पर एक-एक नामांकन होने से निर्विरोध निर्वाचन हुआ। उपाध्यक्ष पद पर निशा साह, छात्रा उपाध्यक्ष पद पर हीना आर्या, सचिव पद पर निखिल कपकोटी, संयुक्त सचिव पद पर प्रियंका और कोषाध्यक्ष पद पर पूजा कपकोटी निर्विरोध निर्वाचित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *