अल्मोड़ा-आज दिनांक 6 अक्टूबर को अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 10 बजे से मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल प्रारंभ की गई जिसमें एल एम जोशी व पूरन सिंह अलमिया भूख हड़ताल पर बैठे।जिलाध्यक्ष हीरा सिंह मेहरा, उपाध्यक्ष प्रकाश खोलिया,डॉ महेंद्र सिंह मेहरा,अशोक कुमार पंत,महेंद्र सिंह चौहान,बीडी शर्मा,भुवन चंद्र नैनवाल,अशोक रावत,ललित मोहन, हेमा चमयाल, माया जोशी भी साथ में बैठे रहे।दोपहर 12:30 बजे आंदोलनकारी शिक्षकों हीरा मेहरा,अशोक कुमार पंत,डॉ महेंद्र सिंह मेहरा तथा महेंद्र चौहान की जिला शिक्षा अधिकारी,मुख्य शिक्षा अधिकारी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पुष्कर भैसोड़ा,पटल सहायक सुरेंद्र के मध्य वार्ता हुई जिससे मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा आंदोलनकारियों की एक सूत्रीय मांग कि अंतिम आहरित वेतन पर पेंशन निर्धारण करना स्वीकार कर लिया गया। वार्ता के पश्चात मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जूस पिलाकर भूख हड़ताल में बैठे एल ऍम जोशी व पूरन सिंह अलमिया की भूख हड़ताल समाप्त करवाई गई।माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष हीरा सिंह मेहरा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए इसी लंबी लड़ाई में जिन्होंने शिक्षकों को सहयोग दिया उस शिक्षक समुदाय का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने प्रांतिय संगठन का भी लगातार हौसला अफजाई के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *