अल्मोड़ा-आज दिनांक 4 अक्टूबर 2025 को छात्रसंघ महासचिव विशाल सिंह बिष्ट (आर्यन छात्र संगठन अल्मोड़ा) ने शिक्षा मंत्री उत्तराखंड डॉ धन सिंह रावत को सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा की विभिन्न समस्याओं के निवारण हेतु ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि बीबीए,बीसीए व बीएफए में शिक्षकों की भारी कमी है जिससे छात्र छात्राओं को काफी दिक्कतें आ रही हैं।इनमें जल्द शिक्षकों की नियुक्ति करने की मांग की गयी।कहा गया कि विश्वविद्यालय छात्रावासों की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। छात्रावासों के भवन जर्जर हालात मे पड़े हुए है जिससे छात्र छात्राएं परेशान है।इनके सुधारीकरण के किये बजट आवंटित करने की मांग की गयी।कहा गया कि परिसर की बेहाल सड़क को ठीक करने हेतु कई बार विश्वविद्यालय को सूचित कर दिया है पर सालो बीतने पर भी आज तक कोई कार्यवाही नही हुई। इस पर भी ध्यान देकर जल्द सुधारने की मांग की। छात्रसंघ महासचिव ने बताया कि मंत्री ने जल्द कुलपति से वार्ता कर सभी मांगो पर कार्यवाही की बात कही है।
