अल्मोड़ा-आज मोहल्ला राजपुर में बाबा साहब डा० भीमराव अम्बेडकर की 130 वी वर्षगांठ बड़ी धूमधाम से मनाई गयी।कार्यक्रम की अध्यक्षता सभाषद सचिन आर्या एवं संचालन किशनलाल के द्वारा किया गया।कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने अपने विचार रखे।इस अवसर पर सभाषद सचिन आर्या ने कहा कि कि बाबा साहब ने एक साधारण परिवार में जन्म लेकर अपनी असाधारण योग्यता के बल पर एक कानून वेत्ता,समाज सुधारक,शिक्षाविद,पत्रकार,विचारक,चिंतक व राजनेता के रूप में अपना अहम योगदान देश व समाज के विकास में दिया जिसका परिणाम यह रहा कि समाज में शोषित वंचित वर्ग अपने अधिकारों के लिए जागृत हुआ और समाज में नई सामाजिक चेतना पैदा हुई।कार्यक्रम में व्यापार मंडल उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद,कांंग्रेस एस सी प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष विनीत कुमार,हेम सती,चन्द्र शेखर,रमेशलाल,पीयूष कुमार,नरेन्द्र कुमार,शंकर लाल,विजय कुमार, हीरालाल,मुकेश कुमार,अमित कुमार,आशीष कुमार,संजय कुमार,मोनू कुमार,दीपक कुमार,सोनू कुमार,सुरेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
