अल्मोड़ा-सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा और समूचे कुमाऊँ की सबसे प्राचीन एवं ऐतिहासिक रामलीला श्री नंदादेवी रामलीला का समापन राम राज्याभिषेक, रंगारंग कार्यक्रमों और पारितोषिक वितरण के साथ हुआ।श्री राम राज्याभिषेक में लोकगायक गोपाल चमयाल की टीम द्वारा लोक गीतों की प्रस्तुति दी गई।छोटे छोटे बच्चों द्वारा सुन्दर लोक नृत्य की प्रस्तुति दी गई।लीला का उद्घाटन कमेटी के समस्त पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया।कमेटी के अध्यक्ष और लाला बाजार वार्ड के पार्षद कुलदीप सिंह मेर ने सभी का धन्यवाद अदा किया गया।संचालन का दायित्व कमेटी के सचिव और नंदादेवी वार्ड के पार्षद अर्जुन सिंह बिष्ट ने निभाया।रामलीला मंचन का शुभारंभ श्रीराम स्तुति से हुआ। लीला प्रारंभ होने से पूर्व छोटे-छोटे बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई।सरस्वती का अभिनय जीविका पाठक ने किया,जबकि वंदना में हर्षिता पांडे,अंजलि थापा,कनिष्का पांडे,सृष्टि उप्रेती,कोमल कांडपाल,मानवी बोरा,काव्या कांडपाल ने अपनी प्रस्तुति दी।राम द्रोण नेगी,लक्ष्मण अविरल जोशी,सीता किरन परगाई,भरत सौम्या सनवाल,शत्रुघ्न आदित्य गुरुरानी और हनुमान की भूमिका हिमांशु परगाई ने निभाई।पात्रों का मेकअप राजू शर्मा द्वारा किया गया।मंच पूजन और श्रीराम राज्याभिषेक नंदादेवी मंदिर के मुख्य पुजारी तारा दत्त जोशी ने संपन्न किया।साज पर हारमोनियम में कमेटी के निर्देशक मोहन जोशी,तबले पर शेखर सीजवाली ने सहयोग दिया।मंचन का सीधा प्रसारण सोशल मीडिया नमन बिष्ट द्वारा किया गया।कार्यक्रम में रामलीला कमेटी के संयोजक प्रकाश पांडे, अतुल वर्मा,महेंद्र बिष्ट,संदीप साह,राजकुमार बिष्ट,राजेश पालनी,धनंजय साह,कविश अरोरा,जगदीश बिष्ट,राजेश पंत, जगदीश भंडारी,निर्देशक गणेश मेर,वरिष्ठ पत्रकार अनिल सनवाल,हरीश बिष्ट,हरि विनोद साह,लोकेश तिवारी,प्रकाश जोशी,चंद्र मोहन परगाई,अनूप साह,दीपक वर्मा,सुभाष अग्रवाल,राजेंद्र रौतेला,शशि मोहन पांडे,गोलू भट्ट,पंकज परगाई,दया कृष्ण परगाई,वरिष्ठ रंगकर्मी सुन्दर बोरा,अंजन बोरा, सुमन सनवाल,दीक्षा हरबोला, सारांश मुंगली,मोहन भंडारी, अमित उप्रेती,संगीता पांडे,पूनम पाठक,मीनाक्षी हरबोला,भावना पांडे,संजय जोशी,गिरीश परगाई, संदेश नेगी,पार्थ पांडे,आयुष वर्मा,चित्रांक साह,अंजन बोरा, मानवेंद्र साह,वरुण साह,सिद्धार्थ साह,सुमित साह,परीक्षित साह, हर्षवर्धन पांडे,गोपाल साह, मारूत साह,नमन पलनी,दक्ष साह, सुमित,प्रेम सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।
