अल्मोड़ा-व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुशील साह एवं दशहरा समिति अध्यक्ष अजीत कार्की ने आमजनमानस की जनभावनाओं के अनुरूप खेलमंत्री रेखा आर्या एवम जिलाधिकारी अल्मोड़ा,खेल विभाग अल्मोड़ा का रंगारंग कार्यक्रम के लिए स्थानीय स्टेडियम उपलब्ध कराने के लिए आभार व्यक्त किया है।कहा है कि अल्मोड़ा का दशहरा पर्व पूरे भारतवर्ष में प्रसिद्ध है और कुछ सालों से यह फीका पड़ता जा रहा था क्योंकि सरकार के नुमाइंदों के वादों के बाद भी राजकीय इंटर कालेज में रोड नहीं पहुंच पाई।विगत कई वर्षों से दशहरा पर्व में हजारों की संख्या में टूरिस्ट इन पुतलों और रंगारंग कार्यक्रम को देखने अल्मोड़ा आता है। सालों से यह परम्परा रही है कि पुतले पूरे बाजार से होकर स्थानीय स्टेडियम में पहुंचते है जहां हजारों की संख्या में टूरिस्ट और आमजनमानस इनका इंतजार करता है।दशहरा समिति द्वारा खेल भावनाओं को देखते हुए स्थानीय स्टेडियम में रंगारंग कार्यक्रम और जूलॉजी ग्राउंड में पुतला दहन कार्यक्रम किया जाएगा।दशहरा समिति,अल्मोड़ा व्यापार मंडल और अल्मोड़ावासियों ने इस पजल के लिए खेल मंत्री, जिलाधिकारी एवं खेल विभाग का आभार व्यक्त करते हुए दशहरे की शुभकामनाएं दी हैं।
