अल्मोड़ा-दशहरा पर्व को देखते हुए 2 अक्टूबर को अल्मोड़ा बाजार खुला रहेगा।यह निर्णय व्यापार मंडल अल्मोड़ा की नगर और जिला इकाई की बैठक में लिया गया।अल्मोड़ा का दशहरा पूरे भारतवर्ष में प्रसिद्ध है जिसकी वजह से यहां लाखों टूरिस्ट देशभर से दशहरा देखने आते हैं जिसको देखते हुए व्यापार मंडल अल्मोड़ा ने बाजार खोलने का निर्णय लिया है।जिलाध्यक्ष सुशील साह और नगर अध्यक्ष अजय वर्मा द्वारा अल्मोड़ा जिले के समस्त व्यापारियों और सम्मानित जनता को दशहरा और नवरात्रि की ढेर सारी बधाई दी गई और दीपावली पर्व पर आमजनमानस से निवेदन किया गया कि बाजार में आकर बाजार की रौनक बढ़ाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *